E Shram Card Payment Status Check: श्रम कार्ड धारकों के खाते में आया पैसा, घर बैठे चेक करें श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस 

Sonu

आप सभी का स्वागत है आज के हमारे इस लेख में, आज मैं आप सभी को श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें इसके बारे में बताने वाला हुँ। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और आप एक श्रम कार्ड धारक हैं तो फिर आपके लिए बहुत ही खुशी की खबर है, क्योंकि सभी श्रमिकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा कर दिया गया है।

यदि आपको अभी तक श्रम कार्ड का पैसा नहीं मिला है और आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा क्यों नहीं आया है तो फिर आप शीघ्र ही श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करें। 

असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे गरीब मजदूर श्रमिकों को इस योजना के तहत हर महीने ₹500 की भत्ता राशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाती है।

भारत देश में बहुत से ऐसे श्रमिक हैं जो दिन भर काफी मेहनत करते हैं और पैसे कमाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी जिंदगी में परेशानीयों की कोई कमी नहीं है।

इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों की मदद करने की कोशिश की है।

आज मैं आप सभी को श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करने का बहुत ही सरल तरीका बताने वाला हुँ। अगर आप अपने पेमेंट की स्टेटस कैसे चेक करें, इसके बारे में जानना चाहते हैं तो फिर इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें। 

श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक 

यदि आपने श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन किया है तो फिर आपको बता दें कि सभी श्रमिकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा कर दिया गया है।

असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों के खाते में हर 2 महीने के अंतराल पर ₹1000 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर जमा किया जाता है।

श्रम कार्ड का पैसा श्रमिकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट फंड के द्वारा जमा किया जाता है। यह पैसा डिजिटली तौर पर जमा किया जाता है इसलिए आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना बहुत जरूरी है।

इसके अलावा अगर आप आगे भी हर महीने श्रम कार्ड का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर आप जल्द श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट या फिर नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर श्रम कार्ड की ईकेवाईसी करवाएं। 

श्रम कार्ड योजना का लाभ सिर्फ श्रम कार्ड की ईकेवाईसी करवाने वाले श्रमिकों को ही दिया जाएगा। इसलिए आपको श्रम कार्ड की ईकेवाईसी करवाना बहुत ही जरूरी है।

श्रम कार्ड का पैसा जमा करने से पहले सभी श्रमिकों के नाम का लिस्ट जारी किया जाता है। इसमें जिन लोगों का नाम होता है सिर्फ उन्हीं के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा किया जाता है।

यदि आपने श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक नहीं किया है तो फिर आप शीघ्र श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लिस्ट में अपना नाम चेक करें। 

श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया हमने आपको आगे इस लेख में बताया है. जिसे आप फॉलो करके आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

श्रम कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज 

श्रम कार्ड योजना का लाभ बहुत से अपात्र सदस्य उठा रहे हैं इसलिए हर किस्त से पहले अपात्र सदस्यों की छानबीन की जाती है और उसके बाद पात्र श्रमिकों की लिस्ट जारी की जाती है और फिर उसमें जिसका नाम होता है उनके खाते में पैसा जमा किया जाता है।

यदि आपने श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन किया है और आप श्रम कार्ड की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी सूची नीचे दी गई है।

  1. श्रम कार्ड 
  2. आधार कार्ड 
  3. मोबाइल नंबर 
  4. बैंक पासबुक 
  5. आय प्रमाण पत्र 
  6. निवास प्रमाण पत्र 

श्रम कार्ड की लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया 

श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले यदि आपने श्रम कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक नहीं किया है तो फिर अपना नाम चेक करें और पता करें कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। 

श्रम कार्ड की लिस्ट में जिन लोगों का नाम है सिर्फ उन्हीं के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा किया गया है। 

श्रम कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको श्रम कार्ड की लिस्ट चेक करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 

क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको श्रम कार्ड नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए ओटीपी जेनरेट करना होगा। 

जिसके बाद अगले पेज में आपको ओटीपी दर्ज करते हुए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने श्रम कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी, जहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यदि इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो फिर आपके खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा नहीं दिया जायेगा। 

लेकिन इस लिस्ट में यदि आपका नाम है और आपके खाते में श्रम कार्ड का पैसा नहीं आया है तो फिर आप जल्द श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करें। 

श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको मनी स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां आपको श्रम कार्ड नंबर या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस खुल जाएगी। जिसे आप चेक करके पता कर सकते हैं कि आपके खाते में श्रम कार्ड का पैसा आया है या नहीं और यदि नहीं आया है तो फिर कब तक आ सकता है।

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने आप सभी को श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें इसके बारे में जानकारी दी है।

श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र श्रमिकों के खाते में श्रम कार्ड का पैसा जमा कर दिया गया है।

यदि आपने श्रम कार्ड की लिस्ट चेक की है और उसमें आपका नाम है तो फिर आपके खाते में भी श्रम कार्ड का पैसा आ गया होगा। 

अगर आप श्रम कार्ड की पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो फिर ऊपर बताए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।