UP Board Result 2023 Date : इस तारीख को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, देखें तिथि

Sonu

UP Board Result 2023 Date: कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। किंतु आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 से संबंधित कुछ जरूरी बातों पर चर्चा करने वाले हैं।

साथ ही साथ हम यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि इस बार की परीक्षा के परिणामों को किस प्रकार से जारी किया जाएगा? और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किस प्रकार से संचालित किया जा रहा है?

उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा अभी हाल फिलहाल ही 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा ली गई है।

किंतु छात्रों को प्रतिक्षा है तो केवल और केवल परीक्षा के परिणामों के जारी होने की। किंतु आपकी इस प्रतीक्षा में विराम लगाने हेतु हम पुनः से हाजिर हो चुके हैं।

नए पैटर्न में हुई थी इस बार की परीक्षा

यदि आप भी एक ऐसे व्यक्ति है, जो प्रत्येक खबर पर निगाहें टिकाए रखता है, तो फिर आपको भी यह बात अवश्य ही पता होगी कि इस बार की उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं नई परीक्षा पैटर्न में ली गई थी।

इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा 10वीं तथा 12वीं के छात्र छात्राओं से 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न प्रत्येक विषय में पूछे गए थे।

किंतु समस्या यह थी कि इन 20 प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट में देने थे।

इस बार की इस बोर्ड परीक्षा में काफी सारे छात्रों के लिए ओएमआर शीट एक नई तथा आश्चर्यचकित कर देने वाली वस्तु थी।

उन्हें इस परीक्षा में 20 अंक प्राप्ति हेतु काफी अधिक सतर्क रहना पड़ा था। तब जाकर के उन्हें इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का अवसर मिला।

हालांकि केवल 20 अंक के ही बहुविकल्पी प्रश्न पूछे गए हैं और शेष थ्योरी पेपर के माध्यम से अर्जित करने थे। इसके अतिरिक्त प्रैक्टिकल के नंबर अलग से ही जोड़े जाते हैं।

पासिंग मार्क्स के विषय में भी जानें

आपने इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा यदि दी है, तो फिर आपके लिए यह जान लेना भी काफी ज्यादा आवश्यक है कि इस बार की बोर्ड परीक्षाओं को पास करना काफी ज्यादा कठिन था।

किंतु प्रत्येक छात्र के लिए यह जान लेना भी काफी ज्यादा जरूरी है कि आखिर पासिंग मार्क्स कितने निर्धारित किए गए हैं?

आपकी जानकारी हेतु हम आप को इस बात से अवगत करवा दें कि यूपी बोर्ड के द्वारा ली गई, इस बोर्ड परीक्षा में किसी भी विषय में पास होने के लिए परीक्षार्थी को 33% अंक हर हाल में लाने होते हैं।

अर्थात यदि किसी विषय में 70 अंक के प्रश्न पूछे गए हैं, तो फिर इस विषय में पास होने के लिए 23 अंक हर हाल में लाने होंगे।

तभी इस विषय में परीक्षार्थी को पास माना जाएगा। किंतु स्मरण रहे कि इस 23 अंक में प्रैक्टिकल के नंबर नहीं जोड़े गए हैं।

चुनौतीपूर्ण रही है परीक्षा

वैसे तो यह बात काफी ज्यादा सुर्खियों में थी कि आखिर यूपी बोर्ड परीक्षा कब से कब तक आयोजित करवाई जाएगी? क्योंकि जिस दौरान उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा होने को थे।

उसी दौरान यहां पर निकाय चुनाव भी होने को थे। उत्तर प्रदेश राज्य के समक्ष एक काफी बड़ी चुनौती थी।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने समाधान सुझाते हुए आदेश दिया कि निकाय चुनाव की समयावधि को आगे बढ़ा दिया जाए।

जिससे कि उत्तर प्रदेश राज्य में बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक ली जा सके। इसके साथ ही साथ इस बात का भी काफी ज्यादा ख्याल रखा गया कि उत्तर प्रदेश बोर्ड में छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

परीक्षा की तिथि के विषय में जानें

अब हम आपको इस विषय में भी जानकारी प्रदान करना चाहेंगे कि आखिर उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा कब से कब तक जारी रही थी।

वैसे तो उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारंभ की जा चुकी थी। किंतु इसकी समाप्ति 4 मार्च को हुई थी।

आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दे कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुई। किंतु इसकी समाप्ति 3 मार्च 2023 को हुई। 

लेकिन उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2023 को शुरू की गई। किंतु यह 4 मार्च 2023 तक जारी रही। 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 कैसे देखे?

सर्वप्रथम तो आपको माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट में विजिट करना होगा।

जिसके लिए आप फोन के किसी भी क्रोम में जाकर के upmsp.edu.in अथवा upresults.nic.in को सर्च कर सकते हैं।

तत्पश्चात आपको UP Board Result 2023 Download अथवा UP Board Highschool Result 2023 के लिंक पर क्लिक कर देना है।

तत्पश्चात आपको स्वयं का रोल नंबर, जन्म तिथि तथा विद्यालय का कोड को सबमिट कर देना है।

इतना सब करने के पश्चात आपको Security Code को डाल करके सबमिट कर देना है।

इस प्रकार से आपके समक्ष यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 प्रस्तुत कर दी जाएगी। आप यहां पर स्वयं का अथवा अपने रिश्तेदारों का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 कैसे देखे?

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा। इसके लिए आपको अपने गूगल क्रोम में जाकर के upmsp.edu.in अथवा upresults.nic.in को सर्च कर देना है।

अब आपको UP Board 12th 2023 Download अथवा UP Board Intermediate Result 2023 के लिंक पर क्लिक कर देना है। 

तत्पश्चात आपको स्वयं का रोल नंबर, जन्म तिथि तथा विद्यालय का कोड यहां पर डाल देना है।

Security Code को डाल करके सबमिट कर देना है। 

अब आपके समक्ष UP Board 12th Result 2023 प्रस्तुत कर दी जाएगी। जिसमें आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

कब जारी किए जाएंगे परिणाम?

आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दें कि यूपी बोर्ड  के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

इस कार्य को 18 मार्च 2023 से प्रारंभ किया गया है और जल्द ही इस को संपन्न कर दिया जाएगा।

अनुमान लगाया जा रहा है, मई के प्रथम सप्ताह तक रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।

किंतु बोर्ड के द्वारा इसकी स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टों की यदि मानें तो उनके मुताबिक मई के प्रथम सप्ताह तक ही रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। 

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों से संबंधित सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित की है।

हमें आशा है की हमारे द्वारा प्रदान की गई यह सारी जानकारियां आपके लिए हितकारी सिद्ध होगी।