UP Board Result 2023 LIVE Update: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अपडेट, जाने कहां कर सकेंगे चेक

Sonu

UP Board Result 2023 LIVE Update: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अपडेट, जाने कहां कर सकेंगे चेक

आज के समय में प्रत्येक छात्र की जुबान पर एक ही प्रश्न है। वह यह है कि आखिर परीक्षा परिणामों को कब जारी किया जाएगा? यदि आप भी उन छात्र-छात्राओं में सम्मिलित है, तो फिर आवश्यक है कि आज के हमारे इस पोस्ट के साथ आप आखिर तक जुड़े रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य में बोर्ड के द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा परिणामों को लेकर के इन दिनों बहुत सारी खबरें बहुत ही तेजी के साथ फैल रही है। 

आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग इससे संबंधित सारे आवश्यक तथ्यों पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श करने वाले हैं। जिसके विषय में जान लेना प्रत्येक व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा आवश्यक है।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका

वैसे तो सभी छात्र छात्राओं को प्रतीक्षा है, तो परीक्षा परिणामों के जारी होने की। लेकिन इस विषय में भी जान लेना आवश्यक है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है।

वैसे तो उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च 2023 से प्रारंभ कर दिया गया था। किंतु अभी यह अपडेट निकल कर के आ रही है, कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक हो चुका है।

वैसे तो उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल 2023 को समाप्त होना था। लेकिन यह 1 दिन पूर्व ही पूर्ण हो गया। अर्थात 31 मार्च 2023 को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक हो चुका।

इस बार की बोर्ड परीक्षा थी भिन्न

सामान्यतः उत्तर प्रदेश राज्य में जब भी बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाती रही है तो प्रत्येक परीक्षा में कोई ना कोई अनहोनी हुई है।

अर्थात किसी परीक्षा में परीक्षक लापरवाही करते पाए गए है तो किसी परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने नकल कि है।

किंतु इस बार की बोर्ड परीक्षा में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई थी। यदि इसका श्रेय जाता है, तो पूर्ण रूप से बोर्ड तथा प्रशासन को।

ऐसे में प्रशासन तथा बोर्ड दोनों के इस परिश्रम को सफल तब ही माना जाएगा जब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी बिना किसी लापरवाही के होगा।

क्या आपके मन में भी है संदेह?

प्रत्येक व्यक्ति के मन मस्तिष्क में एक ही संदेह है। वह यह है कि इतनी शीघ्रता पूर्वक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है, तो फिर कहीं किसी उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में कोई गलती ना हो जाए!

हम आपको यह बताना चाहेंगे कि आपको यह विचार पूर्णता छोड़ देना चाहिए क्योंकि इस बार की बोर्ड परीक्षा में जिस प्रकार से सख्ती बरती गई थी।

उसी प्रकार से इस बार की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बरती जा रही है।

आपको हम बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु काफी ज्यादा उच्च कोटि के प्रबंध किए गए हैं।

जिसके विषय में भी जानकारी आपको हमारे इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी।

कब जारी होंगे परीक्षा परिणाम?

जैसा कि हमने इस विषय में जानकारी प्रदान की है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य एक दिवस पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि अगले दिन ही परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया जाएगा।

आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवाना चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। किंतु परीक्षा परिणामों को ऑनलाइन करने में कुछ समय लगता है।

सामान्यतः जब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो जाता है, तो फिर सारे परिणामों को ऑनलाइन करने में 20 से 25 दिनों की समयावधि लग जाती है।

किंतु अनुमान लगा सकते हैं कि अप्रैल महीने के भीतर ही परीक्षा परिणामों को जारी कर दिय जाएगा। एक विशेष बात का ख्याल रहे की अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और इस वर्ष जारी होने वाली परीक्षा परिणामों को ऑनलाइन माध्यम से देखना चाहते हैं, तो फिर आपको निम्न बताई गई विधियों का अनुसरण करना होगा।

यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और स्वयं का अथवा अपने परिवार के किसी सदस्य के परीक्षा परिणामों को देखना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट में जाने हेतु आप upmsp.edu.in का प्रयोग कर सकते हैं।

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे। आपके समक्ष इसका होमपेज प्रस्तुत कर दिया जाएगा। यहां पर आपको रिजल्ट 2023 का लिंक भी प्राप्त होगा। जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे। एक अन्य नया पेज खुल करके आ जाएगा। उस के बाद उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं अथवा 12वीं के लिंक का चयन करना है।

तत्पश्चात आपसे कुछ आवश्यक जानकारियां यहां पर मांगी जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से रोल नंबर तथा रोल कोड सम्मिलित होते हैं।

जैसे ही आप इन जानकारियों को दर्ज करेंगे। आपके समक्ष एक अन्य नया पेज खुल करके आ जाएगा। जिस पर आपको परीक्षा परिणामों की प्राप्ति हो जाएगी।

वहां पर आप अपने परीक्षा परिणाम को तो देख ही सकते हैं। किंतु अपनी आवश्यकता अनुरूप इसे सेव कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इन तथ्यों के विषय में भी जानें

यदि आपके भी मन मस्तिष्क में इस बात को लेकर के शंका है, कि इस बार के उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं अच्छी तरह से नहीं जांची जाएगी तो आपकी इन शंकाओं को दूर करने हेतु निम्न तथ्य सामर्थ्य रखते हैं।

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु प्रदेश में कुल 200 से भी अधिक केंद्रों की नियुक्ति की गई है। जहां पर मूल्यांकन कार्य जारी रहा।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक ऐसे कक्ष में हो रहा था। जहां पर सीसीटीवी कैमरास लगे हुए थे। जिससे कि संबंधित अधिकारी इस प्रक्रिया की निगरानी कर सके।

उत्तर प्रदेश राज्य में उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य हेतु जिन केंद्रों की नियुक्ति की गई है। उन केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के पश्चात एक कक्ष में सारे उत्तर पुस्तिकाओं को एकत्रित किया जाता है। तत्पश्चात संबंधित अधिकारी उसकी रैंडम चेकिंग करते हैं।

परीक्षकों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि यदि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार से कोई कोताही बरती जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कि है।

साथ ही साथ परीक्षा परिणाम से जुड़ी सारी आवश्यक जानकारियां भी इसी पोस्ट में उल्लेखित की है।