7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मोदी सरकार की सौगात, 4% बढ़ गया महंगाई भत्ता

Sonu

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मोदी सरकार की सौगात, 4% बढ़ गया महंगाई भत्ता

हम सब जानते हैं वर्तमान समय में केंद्रीय सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को सेवंथ पे कमिशन के तहत तनख्वाह दी जाती है। मगर हाल ही में सेवंथ पे कमिशन में एक अपडेट किया गया जिसके अनुसार सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में 4% अधिक दिया जाएगा।

कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ने वाली है और इस खुशखबरी के अलावा सरकार ने फिटमेंट फैक्टर लागू करने की घोषणा भी की है।

अब केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की न केवल महंगाई भत्ता बल्कि बेसिक सैलरी भी बढ़ने वाली है।

मगर आपको बता दें कि यह सारी खुशखबरी है केवल सरकार की तरफ से अभी घोषणा के रूप में मौजूद है।

केंद्र सरकार इन सभी घोषणाओं की समीक्षा करेगी और आयकर विभाग के द्वारा इस विचार पर मंथन किया जाएगा।

अगर आप भी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशनो में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ जुड़े रहे।

सेवंथ पे कमिशन के अंतर्गत बढ़ने वाली है तनख्वाह

बीते लंबे समय से आठवां वेतन आयोग लागू करने की बात चल रही थी। मगर कर्मचारियों ने बेसिक सैलरी कम होने और महंगाई भत्ता कम होने की मांग की है।

सरकार ने इसके एवज में 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। यह सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है कि जल्द ही उनका डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ता 4% से बढ़ने वाला है।

इसके अलावा सरकार ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी घोषणा जारी की है। Fitment factor के नियम के मुताबिक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को दोबारा रिवाइज किया जाएगा जिसमें बेसिक सैलरी बढ़ेगी।

आपको बता दें कि आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले महंगाई भत्ता 4% तक बढ़ेगा और फिटमेंट फैक्टर भी लागू होगा।

हालांकि वर्तमान समय में इस बात की केवल घोषणा की गई है। सरकार अभी इस घोषणा की समीक्षा करेगी और आयकर विभाग के द्वारा इन सभी विचारों पर मंथन किया जाएगा और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

कुछ सूत्रों के मुताबिक 2023 में यह वेतन प्रक्रिया लागू नहीं होने वाली है। कुछ विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यह आवेदन प्रक्रिया 2024 तक लागू हो सकती है।

अगले साल हो सकता है फिटमेंट फैक्टर का ऐलान

आपको बता दें कि फिटमेंट फैक्टर वह प्रक्रिया होती है जिसके जरिए कर्मचारी की बेसिक सैलरी निर्धारित की जाती है।

सरकार महंगाई भत्ता लागू करने वाली थी मगर कर्मचारियों की मांग पर फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाया जाएगा।

यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि साल 2023 में फिटमेंट फैक्टर नहीं बढ़ने वाला है मगर साल 2024 तक यह बढ़ सकता है। 

वर्तमान समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 चल रहा है और इसे बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसमें इजाफा होने के बाद सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भारी इजाफा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा साल 2024 में महंगाई भत्ते में 4% का बढ़ावा हो सकता है। यह उम्मीद की जा रही है कि साल 2024 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्योंकि उनकी तनख्वाह बड़ी तेजी से बढ़ने वाली है।

हालांकि वर्तमान समय में कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। सातवां वेतन आयोग से जुड़ी कोई भी जानकारी और केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन के लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले हमारे वेबसाइट के द्वारा आप तक पहुंचाई जाएगी।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको सातवां वेतन आयोग की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको बताया कि फिटमेंट फैक्टर के जगह किस प्रकार अगले साल तक तनख्वाह बढ़ सकती है।

अगर साझा जानकारियों को पढ़ने के बाद आप सब कुछ अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।