केंद्रीय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात ,46% तक बढ़ सकता है DA Arrear

Sonu

प्रत्येक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इन दिनों काफी सारी खबर निकल कर के आ रही है। ऐसे में अगर आप इन खबरों से परिचित नहीं है, तो फिर आप को इस विषय में जानकारी होनी चाहिए।

आज के हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के पश्चात आपको केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सबसे बड़ी सौगात के बारे में जानकारी प्राप्त करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे कर्मचारियों को आखिर ऐसी कौन सी खुशखबरी मिलने वाली है? जो इतने बड़े स्तर पर लोगों को प्रसन्न करने की क्षमता रखती है।

जाने कौन सी खबर है?

केंद्रीय कर्मचारियों को अभी हाल फिलहाल एक बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले डीए एरियर 46% तक बढ़ सकता है।

आपको हम यह भी बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार महंगाई भत्ता अर्थात डीए के अंतर्गत दोबारा से वृद्धि करने की योजना बना रही है। 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ, डीए सैलरी के साथ प्राप्त होना प्रारंभ हो जाएगा।

हालांकि अभी कर्मचारियों को जो सैलरी प्राप्त हो रहा है। उसके अंतर्गत मिलने वाला महंगाई भत्ता अर्थात डीए 1 जनवरी 2023 के मुताबिक ही मिल रहा है।

यदि आप पर केंद्र सरकार के अंतर्गत काम करने वाले कोई कर्मचारी है, तो फिर आज के हमारे इस पोस्ट को आखिर तक अवश्य पढ़े।

कितने प्रतिशत कम रहा है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता?

हमारे देश की सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत ही सैलरी प्रदान की जाती है।

इस आयोग की सिफारिश के मुताबिक ही सरकार को हर 6 महीने के पश्चात अपने कर्मचारियों के डीए अर्थात महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करनी पड़ती है।

इसी के अंतर्गत जुलाई 2022 के पश्चात अब जनवरी 2023 में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

अगर बात की जाए डीए की तो फिर अभी वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से 42% DA प्राप्त हो रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते के प्रतिशत में नियमित परिवर्तन बना ही रहता है। क्योंकि हर 6 महीने में इसमें बदलाव देखने को मिलता है। 

केंद्रीय कर्मचारियों को कब तक मिलेगी यह सुविधा?

केंद्रीय कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली 42% कि यह डीए सुविधा कर्मचारियों को सदैव ही प्राप्त नहीं होती रहेगी। इस पर परिवर्तन भी देखने को मिलता रहता है।

क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता दिया जाता है। वह साल में दो बार परिवर्तित होता है। सर्वप्रथम तो जनवरी में तथा दूसरा जुलाई में यह परिवर्तन देखने को मिलता है।

ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को जो यह सुविधा प्राप्त हो रही है। वह अगले 6 महीने तक अर्थात 8 जून 2023 तक प्राप्त होगी। तत्पश्चात सरकार के द्वारा 1 जुलाई 2023 से DA Rates को Revise कर दिया जाएगा। 

जिसके अंतर्गत कर्मचारियों को पहले से अधिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। इस प्रकार कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी ख़बर साबित हो सकती है।

महंगाई भत्ते में कितना परिवर्तन होगा?

अक्सर केंद्रीय कर्मचारियों की नजरें इस प्रश्न पर टिकी हुई होती है कि आखिर उन्हें जो महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। उनके आंकड़ों में किस प्रकार से तथा कितना परिवर्तन देखने को मिल सकता है?

हम आपको यह स्पष्ट कर दें की इसके विषय में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। किंतु हम पिछले कुछ महीनों के परिवर्तन को पैटर्न के रूप में समझने का प्रयास अवश्य कर सकते हैं।

यदि जनवरी 2022 की बात की जाए तो सरकार ने अपने कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता सैलरी के साथ प्रदान किया था।

वहीं जुलाई 2022 में जारी किए गए महंगाई भत्ते के आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी हुई थी। इसी प्रकार से उन्हें 38% महंगाई भत्ता मिलना प्रारंभ हो चुका था।

DA Hike के बारे में जानें

यदि बात की जाए जनवरी 2023 की तो इस दौरान 4% DA Hike के पश्चात कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलना प्रारंभ हो गया था। जो कि 42% तक जा पहुंचा था।

इस प्रकार से यदि देखा जाए तो सरकार जुलाई 2023 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की सूचना दे सकती है।

यदि ऐसा होता है, तो फिर केंद्र कर्मचारियों को सरकार महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की सूचना दे सकती है।

अतः हम इस निष्कर्ष में आ सकते हैं, कि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 48% महंगाई भत्ता मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

किस प्रकार से DA Hike करती है, सरकार?

कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का निर्धारण CPI index के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के माध्यम से ही किया जाता है। 

लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारिक वेबसाइट पर सरकार हर पिछले महीने के CPI index को अपडेट करती रहती है। वेबसाइट पर अभी भी जनवरी 2023 का CPI index उपलब्ध है।

जो कि फरवरी महीने के आखिर में अपलोड किया गया था। जबकि फरवरी महीने में जो महंगाई दर रहा उसका CPI Index 31 मार्च 2023 को अपलोड किया गया था। 

आंकड़ों के विषय में भी जानना है आवश्यक

इस प्रकार से इन 6 महीनों के सीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार ही कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि होती है। यदि हम जनवरी महीने की ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स AICPI के आंकड़ों को देखें।

तो इसमें इंडेक्स 132.8 पर रिकॉर्ड किया गया है। वही अभी इसके पिछले महीने अर्थात दिसंबर 2022 की सीपीआई इंडेक्स को देखा जाए, तो यह 132.5 पर रिकॉर्ड किया गया था।

इस प्रकार जनवरी महीने में इस महंगाई में 0.3 के हिसाब से वृद्धि हुई थी। जबकि फरवरी मार्च-अप्रैल, मई तथा जून के CPI इंटेक्स के रिपोर्ट अभी जारी किए जाना शेष है। इन्हीं रिपोर्टों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमें केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है। हमने इसके साथ ही साथ कर्मचारियों के लिए आवश्यक अर्थात डीए हाइक पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है। हमें आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।