E Shram Card Check Payment Status 2023 Benefits By Aadhar Card, Mobile Number

Sonu

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में देश के सभी गरीब श्रमिकों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए श्रम कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण योजना है इसके लिए कोई भी गरीब व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

श्रम कार्ड को मुख्य रूप से श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए सरकार देश के श्रमिकों की स्थिति की जानकारी इकट्ठा करती है ताकि उन्हें आर्थिक सुविधा दी जा सके और उनके लिए अन्य योजना को शुरू किया जा सके।

अगर आप किसी भी प्रकार के श्रमिक कार्य से जुड़े हैं तो आप इस योजना के लिए नीचे बताए गए निर्देश अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

श्रम कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

श्रम कार्ड क्या है

श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल देश के श्रमिक पहचान पत्र के रूप में कर सकते है।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है और श्रम कार्ड धारकों को सरकार हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता मुहैया करवाती है।

इसके अलावा वर्तमान समय में श्रमिकों को इंश्योरेंस पेंशन छात्रवृत्ति जैसी अलग-अलग प्रकार की अन्य सुविधा भी दी जा रही है।

सरकार श्रम कार्ड के जरिया देश के सभी श्रमिकों की जानकारी इकट्ठा करती है ताकि उन्हें अन्य योजना की सुविधा भी दी जा सके।

श्रम कार्ड की विशेषता 

इस महत्वपूर्ण दस्तावेज के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ खास तथ्य और विशेषताओं की जानकारी होनी चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • श्रम कार्ड के लिए कोई भी श्रमिक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • इस योजना का संचालन देश के श्रमिकों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।
  • सरकार श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता मुहैया करवाती है जो विषम परिस्थिति में अधिक भी हो सकती है।
  • सरकार इस कार्ड के जरिए सभी श्रमिकों की जानकारी इकट्ठा करती है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ भी दिया जा सके। 

श्रम कार्ड की पात्रता 

श्रम कार्ड का लाभ लेने से पहले आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक पात्रता पर खरा उतरना होगा – 

  • इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए।
  • इसका लाभ केवल उसे दिया जाएगा जिसके परिवार की सालाना आय ₹200000 से कम है।
  • श्रम कार्ड के लिए केवल ठेला चलाने वाले सफाई कर्मी मजदूर और इस तरह के अन्य श्रमिक आवेदन कर सकते है।

श्रम कार्ड के लाभ 

इस योजना के जरिए आपको कौन-कौन सा लाभ मिल सकता है उसे भी नीचे सूचीबद्ध किया गया है – 

  • श्रम कार्ड धारकों को हर महीने ₹500 से ₹2000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • विषम परिस्थिति में परिवार के भरण-पोषण के लिए अधिक पैसा भी सरकार देती है।
  • श्रमिकों को ₹200000 का जीवन बीमा और ₹100000 का दुर्घटना बीमा दिया जाता है।
  • अगर सरकार श्रमिक के इलाके में कोई कार्य करती है तो उसे श्रम वर्ग में नौकरी भी मिल सकती है।
  • इस योजना के जरिए सरकार श्रमिकों की जानकारी इकट्ठा करती है ताकि उन्हें अन्य योजना का लाभ भी दिया जा सके।
  • श्रम कार्ड सभी मजदूरों के लिए एक पहचान पत्र का काम करता है।

श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?

अगर आप श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा – 

  1. सबसे पहले श्रमिक को श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद दाहिनी तरफ दिए रजिस्टर ऑन श्रम कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा जिसमें छोटा सा आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना है।
  4. इसके बाद आपको कुछ दस्तावेज की फोटो कॉपी को अपलोड करना है।
  5. अब सरकार आपके द्वारा दी गई जानकारियों की पुष्टि करेगी और ऑनलाइन ईमेल या मोबाइल नंबर के जरिए आपको श्रम कार्ड की जानकारी दी जाएगी।

श्रम कार्ड का पैसा कैसे मिलता है?

श्रम कार्ड का पैसा लाभार्थी सूची किया जाता है जिसमें सरकार एक श्रम कार्ड लिस्ट जारी करती है जिसे आप श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते है।

उस लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम दर्ज है तो आपको श्रम कार्ड का पैसा मिल जाएगा। उस लिस्ट में कुछ पुराने और कुछ नए श्रमिकों का नाम दर्ज किया जाता है।

इस वजह से सभी श्रमिकों को लगातार हर महीने पैसा नहीं मिल पाता है बल्कि कुछ महीने का पैसा एक साथ दिया जाता है।

अगर आप श्रम कार्ड के पैसे की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने स्थानीय बैंक में जाकर श्रम कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है।

बैंक के कर्मचारी के द्वारा आपको यह बता दिया जाएगा कि आपको कितना पैसा श्रम कार्ड के जरिए दिया जाएगा। 

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि श्रम कार्ड क्या है और आप किस प्रकार श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

अगर हमारे द्वारा साझा जानकारियों को पढ़ने के बाद आप श्रम कार्ड से मिलने वाले पैसे और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।