गर्मी छुट्टी के बीच अचानक सरकारी स्कूल खोलने का शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश

Sonu

सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से गर्मी छुट्टी का इंतजार होता है। झारखंड में गर्मी छुट्टी का ऐलान मई के आखिरी दिनों में किया गया था मगर हाल ही में झारखंड के मंत्रालय की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें अधिकांश जिलों में सरकारी स्कूल को 5 जून को खोलने का आदेश दिया गया है। झारखंड के अधिकांश जिलों में गर्मी छुट्टी 12 जून तक चलने वाली है।

कुछ जिलों में यह गर्मी छुट्टी से लंबी भी चलने वाली है। झारखंड के शिक्षा सचिव की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें गर्मी छुट्टी के बीच अचानक सरकारी स्कूल को खोलने का निर्देश दिया गया है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 5 जून को झारखंड के अधिकांश जिलों में सरकारी स्कूल को खोला जाएगा।

अगर आप झारखंड के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए आवश्यक हो सकती है।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अचानक क्यों स्कूल को खोला जा रहा है और किस प्रकार विद्यार्थी को इस बात पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

गर्मी छुट्टी में झारखंड सरकार ने जारी किया नोटिस

गर्मी छुट्टी के बीच झारखंड सरकार ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने झारखंड के अधिकांश जिलों को 5 जून को स्कूल खोलने का आदेश दिया है।

सभी को बता दें कि 5 जून पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। झारखंड के शिक्षा सचिव चाहते हैं कि 5 जून को झारखंड के अधिकांश सरकारी स्कूल में ग्लोबल वार्मिंग वन जीव हत्या समुद्र प्रदूषण जैसे अलग-अलग पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो।

आज के बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाना जरूरी है इस वजह से स्कूल में इस विषय पर कोई कार्यक्रम या अन्य प्रकार की एक्टिविटी का आयोजन करना चाहिए।

झारखंड राज्य के ऐसे सरकारी स्कूल जो इस तरह के एक्टिविटी को अपने स्कूल में चला सकते हैं स्कूलों को 5 जून को खोलने का निर्देश दिया गया है। उन सभी स्कूलों में प्रोजेक्ट भाषण और इस तरह की अलग-अलग जानकारी दी जाएगी।

स्कूल को यह निर्देश दिया गया है कि बड़े पैमाने पर बच्चों को इस एक्टिविटी का हिस्सा बनाएं और उन्हें पर्यावरण से जुड़ी जानकारी साझा करें।

5 जून को पर्यावरण दिवस के रुप में झारखंड के अधिकांश स्कूल में मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों के द्वारा अलग-अलग प्रकार की एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा सरकार ने यह भी आश्वासन किया है कि उस स्कूल को अपने कैंपस में कम से कम 5 पौधे लगाने हैं और बच्चों के हाथ से लगाए गए उन पौधों की जानकारी झारखंड के शिक्षा सचिव तक पहुचानी है।

क्या झारखंड की गर्मी छुट्टी समाप्त

हाल ही में अखबार न्यूज़ और अलग-अलग सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की जा रही है कि गर्मी छुट्टी के बीच झारखंड के शिक्षा सचिव ने स्कूल खोलने का ऐलान किया है।

इस खबर के बाद सभी विद्यार्थियों को ऐसा लग रहा है कि गर्मी छुट्टी को कम कर दिया गया है।

मगर आपको बता दे ऐसा बिल्कुल नहीं है सरकार ने केवल 5 जून को स्कूल खोलने का ऐलान किया है।

5 जून हर साल पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जाता है और विश्व भर में पर्यावरण की स्थिति खराब हो रही है इस वजह से विद्यार्थियों को ज्ञान देने के लिए इस दिन स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा अधिकांश झारखंड के जिलों में स्कूल 12 जून के बाद शुरू होने वाला है। झारखंड के कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जहां गर्मी छुट्टी 12 जून से अधिक की दी गई है तो वहां वही नियम पालन होगा।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको बताया कि गर्मी छुट्टी के बीच स्कूल को क्यों खोला जा रहा है और झारखंड सरकार ने गर्मी छुट्टी को लेकर कौन सा बड़ा ऐलान सबके समक्ष रखा है।

अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप गर्मी छुट्टी के इस लेटेस्ट जानकारी को अच्छे से समझ पाए हैं तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।