UP के किसानों का कर्जा हो गया माफ अपना नाम चेक करें यहाँ से

Sonu

हमारे देश के किसानों के हित के लिए सरकार समय-समय पर काफी सारी योजनाएं लाती है। इसके अतिरिक्त किसानों की दयनीय स्थिति में सुधार हेतु कई सारी निजी संस्थाएं भी है, जो निरंतर क्रियाशील रहती है।

आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग उत्तर प्रदेश राज्य में प्रारंभ की गई किसान कर्ज माफी योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने वाले हैं।

इससे संबंधित सारी जानकारियों को इस पोस्ट में संक्षिप्त रूप से उल्लेख करने का प्रयास किया गया है। 

यदि आप भी इस योजना से लाभ प्राप्ति हेतु इच्छुक है, तो फिर इस पोस्ट के माध्यम से आप की यह मंशा पूर्ण हो सकती है।

हमने इस पोस्ट में इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक जानकारियों का उल्लेख प्रदान कर रखा है। 

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?

किसान कर्ज माफी योजना किसानों के लिए लाई गई एक अत्यंत लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक के ऋण को माफ कर दिया जाएगा।

किंतु यह सुविधा प्रत्येक किसान के लिए नहीं है। अर्थात जिन किसान के आय का स्रोत केवल और केवल कृषि है, उन्हें इस योजना के तहत कर्ज माफी का लाभ प्राप्त होगा। 

अतः ऐसे किसान जिनकी जीविका तथा आय का स्रोत केवल और केवल कृषि है। उन्हें इस योजना के तहत लाभ की प्राप्ति हो सकेगी।

एक विशेष बात का भी ख्याल रहे कि इस किसान कर्ज माफी योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को ही प्राप्त होगा। 

किसान कर्ज माफी योजना क्या हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब किसानों तथा ऋण युक्त किसानों को ऋण से मुक्त कर दिया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रदान किए गए सरकारी ऋण को माफ करने की बात कही जा रही है।

किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऋण के दलदल से निकालना है, और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। 

आपको बता दें कि यह योजना भारतीय केंद्र सरकार के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से संचालित की जाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों का ₹100000 तक का कर्ज माफ किया जाएगा। 

क्या आपने बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड?

सरकार के द्वारा समय-समय पर देश की गरीब जनता के लिए योजनाएं प्रारंभ की जाती रहती है। इसी दौरान सभी किसानों के लिए जो ऋण में डूबे हुए हैं, के लिए सरकार के द्वारा किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है।

किसान कर्ज माफी योजना के माध्यम से यदि आप स्वयं के बैंक ऋण को माफ करवाना चाहते हैं, तो आपको यह बात अवश्य ही पता होना चाहिए कि केवल और केवल किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को ही इस सुविधा की प्राप्ति होगी। 

इस बात से फर्क नहीं पड़ता है, कि किसान क्रेडिट कार्ड किस बैंक से बनवाया गया है। किसी भी बैंक ब्रांच में बनाए गए किसान क्रेडिट कार्ड में ₹100000 या फिर उससे कम की धनराशि के ऋण को माफ किया जा रहा है। 

इस बात का ख्याल रहे कि किसान कर्ज माफी योजना के तहत आवेदन करने हेतु ऑनलाइन माध्यम भी उपलब्ध करवाया गया है। अर्थात ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके भी इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम?

किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभार्थी सूची को जारी किया जाता है। इसके लिए लाभार्थि सूची को जारी कर दिया गया है। इसे देखने हेतु निम्न विधियों का अनुसरण करना होगा। 

सर्वप्रथम तो उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। जिसके लिए https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ का प्रयोग किया जा सकता है। 

जिसके पश्चात किसान कर्ज माफी योजना का होम पेज खुल करके आ जाएगा। इसके पश्चात आपको यहां पर मांगी गई सारी जानकारियों को सावधानीपूर्वक प्रदान कर देना है। 

संपूर्ण जानकारी डालने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके अपने सारे डांटे को सबमिट कर देना है। 

इसके पश्चात आपके समक्ष किसान कर्ज माफी योजना की लिस्ट खुल करके आ जाएगी। जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

इस बात का ख्याल रहे

यदि आप भी किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो भी सर्वप्रथम तो आपको आवेदन करना होगा। किंतु इससे पूर्व पात्रता के विषय में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। 

सर्वप्रथम तो किसान उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। 

उसके आय का स्रोत केवल और केवल कृषि होनी चाहिए। 

इसके अतिरिक्त व किसान ऋण चुकता करने हेतु सक्षम नहीं होना चाहिए। अर्थात उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय होनी चाहिए। 

इसके अतिरिक्त उसका ऋण 2016 से पूर्व का होना चाहिए। तभी उसे किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभ की प्राप्ति हो पाएगी। 

जरूरी कागजात

किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इस वजह से आपको निम्न दस्तावेजों को अपने साथ रखना है। 

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान प्रमाण पत्र
  3. आवेदक के घर का प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता
  5. जमीन से जुड़े दस्तावेज
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक

हमारे देश में किसानों की स्थिति

हमारे देश के किसान काफी अधिक मेहनती है। किंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, कि वह अत्याधिक दयनीय परिस्थितियों में अपना जीवन यापन करते हैं। 

ऐसे में कृषि कार्य हेतु या फिर निजी कार्य हेतु इन्हें ऋण लेने की आवश्यकता पड़ती ही है। वही समय पर ऋण चुकता ना करने के चलते यह ऋण के इस दलदल में फंसते ही चले जाते हैं। 

किसानों की इस स्थिति में सुधार हेतु ही किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की गई है। किंतु केवल किसान कर्ज माफी योजना ही किसानों को राहत प्रदान करने का कार्य नहीं कर रही है। विभिन्न स्तर पर काफी सारी ऐसी योजनाएं तथा संस्थाएं हैं, जो इस राहत कार्य में लगी हुई है। 

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष किसान कर्ज माफी योजना से संबंधित काफी सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है। हमें आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा।