Summer Vacation Big News: देश के सभी स्कूलों में 55 दिनों की छुट्टी घोषित, नोटिस हुआ जारी

Sonu

गर्मियों की छुट्टियां सभी छात्र-छात्राओं, फिर वह चाहे विद्यालय के छात्र छात्रा हो अथवा कॉलेज के छात्र छात्राएं हो प्रत्येक को पसंद होती है।

संपूर्ण वर्ष में प्रदान की जाने वाली छुट्टियों में सर्वाधिक लंबी छुट्टी गर्मियों की छुट्टियां ही होती है। इस समयावधि में अक्सर छात्र-छात्राएं अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं।

गर्मियों की छुट्टियां देने का एक अन्य कारण यह भी है कि गर्मियों के मौसम में काफी अधिक धूप होती है और लू के साथ-साथ अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न होती है।

इन्हीं से बचाव हेतु अधिक गर्मी के दिनों में विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में छुट्टी का प्रावधान है।

छात्र करते हैं लंबे समय से प्रतीक्षा

अपने अपने जीवन काल में प्रत्येक व्यक्ति कभी ना कभी एक छात्र-छात्रा बना रहा ही है। उस समय अवधि में किसी भी चीज की यदि बेसब्री से प्रतीक्षा की जाती थी, तो वह केवल और केवल गर्मियों की छुट्टियां ही थी।

जैसे ही विद्यालयों में इसकी घोषणा की जाती थी कि गर्मियों की छुट्टियां कब से कब तक रहेगी? तो छात्रों के मुख पर एक सुनहरी मुस्कान आ जाती थी।

हालांकि इस मुस्कान के असर को फिंका करने हेतु दुनियाभर के होमवर्क और असाइनमेंट भी मिलते थे। 

किंतु इन सबसे परे, छात्र अपने परिवारों के साथ अपने रिश्तेदारों के यहां जाने की प्लानिंग करते हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य एक्टिविटीज में भी भाग लेते हैं। जैसे की डांस क्लासेस, सिंगिंग क्लासेस, आर्ट क्लासेस इत्यादि। 

इस वर्ष की गर्मियों की छुट्टी होगी लंबी

इस वर्ष की गर्मियों की छुट्टियां काफी ज्यादा लंबी होने को है। क्योंकि इस वर्ष में अन्य वर्षों की तुलना में अधिक गर्मी देखने को मिल रही है। जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इसी के परिणाम स्वरूप छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी के दिनों में छुट्टी प्रदान कर दी जाती है। जिससे कि उनके स्वास्थ्य में बुरा प्रभाव न पड़े। और इससे उनके पढ़ाई तथा निजी जीवन बाधित ना हो सके। 

हालांकि इस वर्ष अर्थात साल 2023 में देश से काफी सारे राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी। किंतु इससे परे यह गर्मी काफी ज्यादा लंबे समय तक बरकरार है।

अर्थात सामान्यतः तो छुट्टियां 20 दिन से लेकर के 1 महीने की होती थी। किंतु इसमें संभवतः वृद्धि हो सकती है।

किस राज्य के लिए कितनी लंबी छुट्टियां?

हमने नीचे में राज्यवार सूची प्रदान की है। इसके साथ ही साथ हमने यह भी बताया है कि किस राज्य में कितनी लंबी छुट्टियां छात्र छात्राओं को प्राप्त हुई है।

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश राज्य के कक्षा 1 से लेकर के कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को गर्मियों की छुट्टियां 20 मई 2023 से लेकर के 15 जून 2023 तक की मिली थी। उत्तर प्रदेश राज्य में इस वर्ष पड़ने वाली छुट्टियां लगभग 40 दिनों की थी। 

महाराष्ट्र – हमारे देश का महाराष्ट्र राज्य एक ऐसा राज्य है, जिसमें इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ी थी।

जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालयों में दिए जाने वाली गर्मियों की छुट्टियां की समय अवधि 21 अप्रैल 2023 से लेकर के 15 जून 2023 तक की रही थी। अर्थात महाराष्ट्र के सभी छात्र छात्राओं को गर्मियों की छुट्टियां लगभग 55 दिनों की प्राप्त हुई थी। 

ओडिशा – अगर बात की जाए हमारे देश के ओडिशा राज्य की तो इस वर्ष ओडिशा में गर्मियों की छुट्टियां 5 मई 2023 से प्रारंभ हुई, जो कि 18 जून 2023 तक बरकरार रहीं।

ओडिशा राज्य के सभी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को लगभग 43 दिनों तक की गर्मियों की छुट्टियां प्राप्त हुई। 

पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल में पहले सरकारी विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टी 24 मई से प्रारंभ होती थी।

किंतु यह तारीख बढ़ा कर के 2 मई कर दी गई है। अर्थात इस वर्ष गर्मियों की छुट्टियां पश्चिम बंगाल में 2 मई 2023 से शुरू हुई। 

हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष की गर्मियों की छुट्टियां 22 जून 2023 से प्रारंभ हुई, जो कि 29 जुलाई 2023 तक जारी रही। हिमाचल प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को 38 दिनों की छुट्टियां प्राप्त हुई।

मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गर्मियों की छुट्टियां 1 मई 2023 से प्रारंभ कर दी गई थी। जो कि 15 जुलाई 2023 तक जारी रही। मध्य प्रदेश में इस साल गर्मियों की छुट्टियां लगभग 45 दिनों की रही।

दिल्ली – देश की राजधानी नई दिल्ली में सामान्यता गर्मियों की छुट्टियां 10 मई से प्रारंभ कर दी जाती थी। किंतु इस बार की यह छुट्टियां सामान्यतः प्रदान की जाने वाली छुट्टियों की तुलना में अधिक दिनों की होगी। 

केरल – केरल राज्य के प्रत्येक पब्लिक स्कूल को आधिकारिक रूप से 60 दिनों के लिए गर्मियां छुट्टियां प्रदान कर दी गई है। जो कि मई के अंत तक जारी रहेगा।

शिक्षा मंत्री ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए गर्मियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। 2023-24 के लिए नए शैक्षणिक सत्र को 1 जून से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

झारखंड – झारखंड राज्य में गर्मियों की छुट्टी की अवधि 21 मई 2023 से लेकर के 10 जून 2023 तक की निर्धारित की गई है। आगामी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 को 12 जून 2023 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

बिहार – बिहार राज्य में भी सभी विद्यालयों में अभी गर्मियों की छुट्टियां प्रदान की जा चुकी है। जो कि 1 जून से प्रारंभ हुई और यह 30 जून तक जारी रहेगी।

इसके अतिरिक्त बिहार के सभी बच्चों को यह भी ध्यान रखना होगा कि यदि वह बीमार पड़ते हैं, तो उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है। 

हमने कुछ राज्य में प्रदान की जाने वाली गर्मियों की छुट्टियों के विषय में संक्षिप्त जानकारी इस पोस्ट में प्रदान की है। हालांकि इन राज्यों की सूची में कुछ राज्य छूट चुके हैं। 

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष गर्मियों की छुट्टियों के बारे में सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है।

किस राज्य में कितने दिनों की गर्मियों की छुट्टी उपलब्ध करवाई जा रही है? इसके विषय में भी संक्षिप्त जानकारी इस पोस्ट में प्रदान की गई है। हमें आशा है कि हमारे प्रयास आपके लिए हितकारी सिद्ध होंगे।