अब बल्ले बल्ले, 50% से अधिक बढ़ेगा DA, जानें कब से लगेगा 8th Pay Commission 

Sonu

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ते को लेकर सरकार द्वारा आए दिन अपडेट जारी किया जा रहा है और उन्हें सही जानकारी दी जा रही है। एक बार फिर यह खबर सामने आ रही है कि अगले साल तक सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को 50% या उससे अधिक बढ़ाया जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो बढ़ा हुआ 50% महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है और फिर से 0 से मंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाता है।

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर भी चर्चा चल रही है। अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं या उन से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति हैं।

जानना चाहते हैं कि महंगाई भत्ता 50% कब होने वाला है और भारत के सरकारी कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग के तहत तनख्वाह कब मिलने वाली है तो आप इस वक्त बिल्कुल सही जगह पर है। 

हम आज आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिल्कुल विस्तारपूर्वक समझाएंगे कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को किस तरह बढाया जाता है।

इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का क्या कहना है। यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहे। 

साल 2024 तक हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% 

वर्तमान समय में सभी केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

हालांकि खबर सामने आ रही है कि जुलाई के महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि किया जाएगा और इसे 42% से बढ़ाकर 46% किया जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो यह खबर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है और इस महंगाई वाले जमाने में अच्छी खबर है।

सरकार ऐसे ही अगर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगातार वृद्धि करती है तो सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल 2024 तक 50% या उससे अधिक भी हो सकता है। 

वेतन आयोग के नियमानुसार अगर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% हो जाता है तो उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है।

उसके बाद आपको फिर बेसिक सैलरी का महंगाई भत्ता मिलेगा और आपको महंगाई भत्ता मिलना जीरो प्रतिशत से शुरू होगा।

कर्मचारियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनका महंगाई भत्ता 50% होने वाला है और यह उनकी बेसिक सैलरी में जुड़कर बेसिक सैलरी को बढ़ाने वाला है। 

हर 6 महीने पर बढ़ता है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 

वर्तमान समय में सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत तनख्वाह दी जा रही है।

ऐसे में सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 महीने पर एक बार वृद्धि की जाती है यानी कि साल में दो बार वृद्धि की जानी तय है।

सरकार कर्मचारियों के वेतन में पहला वृद्धि जनवरी के महीने में करती है और दूसरा वृद्धि छह महीने के बाद यानी कि जुलाई के महीने में करती हैं।

2023 के जनवरी महीने से पहले कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिलता था जिसमें सरकार द्वारा जनवरी में 4% की वृद्धि की गई और उन्हें अब 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। 

अब जुलाई आ गया है और फिर से यह खबर सामने आ रही है कि सरकार सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में एक बार फिर 4% की वृद्धि करने वाली है और सभी सरकारी कर्मचारियों को अब 42% नहीं बल्कि 46% महंगाई भत्ता मिलने वाला है।

पिछले कुछ दिनों से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगातार 4% महंगाई भत्ता सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है। हालांकि सरकार वर्तमान समय में महंगाई दर को देखते हुए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है। 

सरकार 8वे वेतन आयोग को लेकर दी बड़ी अपडेट

सभी कर्मचारियों के दिमाग में अब 8वे वेतन आयोग को लेकर कई बातें चल रही है कई लोगों का यह भी कहना है कि सरकार जल्द ही 8वे वेतन आयोग को लागू कर सकती है।

अब सरकार ने हाल ही में 8वे वेतन आयोग को लेकर एक अपडेट जारी की है और इस अपडेट में सरकार ने साफ-साफ कह दिया है कि अभी सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर किसी भी तरह की तैयारी नहीं कर रही है।

इसके अलावा सरकार ने लोगों को यह भी जानकारी दी है कि हम जब 8वे वेतन आयोग को लेकर तैयारी करना शुरू करेंगे तब सभी कर्मचारियों को जानकारी दे दी जाएगी। 

मीडिया वालों का उम्मीद है कि साल 2024 के चुनाव के बाद 8वे वेतन आयोग को लेकर तैयारी शुरू की जानी संभव हो सकती है और 2026 में 8वा वेतन आयोग लागू हो सकता है। 

निष्कर्ष 

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी लोगों को यह जानकारी दी है कि सरकारी कर्मचारी का महंगाई भत्ता कब बढ़कर 50% हो जाएगा और जब यह बढ़कर 50% हो जाएगा तो इसकी आगे की प्रक्रिया क्या होगी। इसके अलावा हमने यह भी जानकारी दिया है कि जो कर्मचारी 8वे वेतन आयोग को लेकर ज्यादा सोच रहे हैं वह सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट के बारे में जान ले। जिससे पता चल जाएगा कि 8वा वेतन आयोग कब लागू होने वाला है।

उम्मीद करते हैं सभी लोगों को यह आर्टिकल पसंद आया होगा और दी गई जानकारी समझ में आ गई होगी। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ सोशल मीडिया पर साझा जरूर करें।