आज चंद्रयान-3 पर नजर गड़ाए हुए है दुनिया, अब चांद की ओर बढ़ रहा भारत का स्पेसक्राफ्ट, ऐसे किया जा रहा ट्रैक

Sonu

14 जुलाई 2023 को जब से भारत के वैज्ञानिक संगठन इसरो के द्वारा chandrayaan-3 को लॉन्च किया गया है तब से लेकर आज तक लगातार पूरी दुनिया की स्पेस एजेंसीओ में chandrayaan-3 से संबंधित चर्चा चल रहे हैं और सारे लोग chandrayaan-3 पर नजर आए हुए हैं।

कुछ लोग तो ऐसे भी है जो यह जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे chandrayaan-3 को ट्रैक किया जा रहा है और कैसे पता चल रहा है कि chandrayaan-3 अभी इस स्थिति में है।

इस वक्त तक चंद्रमा की सतह पर लैंड करने में कामयाब हो सकता है। अब अगर आप भी उनमें से एक हैं और जानना चाहते हैं कि chandrayaan-3 को इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किस तरह से ट्रैक किया जा रहा है और इसके पीछे का रीजन क्या है तो आप इस वक्त बिलकुल सही जगह पर आए हैं। 

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तार पूर्वक बताया जाएगा कि हमारा chandrayaan-3 इस वक्त किस हालात में है और इसकी स्थिति वैज्ञानिकों द्वारा कैसे ट्रैक की जा रही है।

अगर आप यह सारी जानकारी विस्तार पूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। 

दुनिया की कई एजेंसीया ट्रैक कर रही है chandrayaan-3 को 

इस वक्त chandrayaan-3 पूरे विश्व के लिए एक चर्चा का विषय बन गया है और सभी लोगों के दिमाग में chandrayaan-3 से संबंधित ही सवाल उत्पन्न हो रहे हैं।

ऐसे में यह खबर मिली है कि भारत का इसरो तो chandrayaan-3 को ट्रैक कर ही रहा है इसके साथ-साथ दुनिया की कई ऐसी स्पेस एजेंसी या है जो इसे ट्रैक कर रही है और इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इस वक्त chandrayaan-3 हमारे पृथ्वी के अंतिम कक्ष तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर चुका है और हो सकता है कि यह 1 अगस्त को पृथ्वी के कक्ष से बाहर निकल कर चंद्रमा की कक्ष में प्रवेश करें। 

अगर ऐसा सफलतापूर्वक होता है तो हमारा chandrayaan-3 अपने निर्धारित तारीख 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब होगा।

पूरी दुनिया के लोग भी यही चाहते हैं कि भारत के द्वारा लांच किया गया chandrayaan-3 चंद्रमा पर अच्छी तरह सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब हो जाए और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को चंद्रमा की रहस्यमई चीजों के बारे में जानकारी हो। 

नासा भी कर रहा है chandrayaan-3 को ट्रैक 

वर्तमान समय में नासा दुनिया का सबसे बड़ा और सफल स्पेस एजेंसी है। जब चंद्रयान 3 लॉन्च हुआ और इसे चंद्रमा की सतह पर लैंड होने के लिए रवाना किया गया उस वक्त इसरो ने नासा को भी कुछ डाटा दिया था।

जिसके वजह से नासा chandrayaan-3 को ट्रैक करने में कामयाब हो पाया है और नासा भी इसकी स्थिति की जांच कर रहा है।

नासा के वैज्ञानिकों द्वारा लगातार इसको ट्रैक किया जा रहा है और इसरो के वैज्ञानिकों को अपडेट दिया जा रहा है।

इसके अलावा इसरो द्वारा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के ग्राउंड डाटा का इस्तेमाल भी किया गया है और उसके जरिए chandrayaan-3 को लगातार ट्रैक किया जा रहा है। 

इसके साथ-साथ पोलैंड के ROTUZ दूरबीन से भी इसे देखा गया है और इसमें यह एक छोटे से डॉट के समान दिख रहा है।

यह वीडियो वर्तमान समय में काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें हमारा chandrayaan-3 काफी तेजी से चंद्रमा की ओर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है।

लोगों का कहना है कि हमारा चंद्रयान 3 जिस तेजी से चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि यह 23 अगस्त तक सफलतापूर्वक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब होगा। 

23 अगस्त को होगा chandrayaan-3 का चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग 

हमारा चंद्रयान 3 भारत के वैज्ञानिक संगठन इसरो के द्वारा 14 जुलाई को लांच किया गया था और तब से लेकर अब तक लगातार यह अपनी तेज गति के साथ चंद्रमा की ओर आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब होगा।

वैज्ञानिकों की दी हुई जानकारी के अनुसार chandrayaan-3 में लगा विक्रम लैंडर इसे सॉफ्ट लैंड करने में मदद करेगा और इस वजह से यह आसानी से सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब होगा। 

वर्तमान समय में हमारा chandrayaan-3 पृथ्वी और चंद्रमा के चक्कर काटते हुए लगातार चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है और यह 1 अगस्त को चंद्रमा के कक्ष में प्रवेश करेगा। उसके बाद यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 

निष्कर्ष 

जो लोग यह जानना चाहते थे कि chandrayaan-3 की स्थिति की कैसे जांच किया जा रहा है और इसके स्थिति को कैसे ट्रैक किया जा रहा है उनके लिए यह आर्टिकल उपयोगी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से सभी लोगों को जानकारी दी है कि कैसे chandrayaan-3 को ट्रैक किया जा रहा है और कैसे इसके बारे में अपडेट सामने आ रही है।

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल लोगों को पसंद आई होगी और जानकारी अच्छे से समझ में आ गई होगी। जिन लोगों को यह जानकारी पसंद है वह अपने मित्रों के साथ इसे शेयर जरूर करें।