Ayushman Bharat Yojana: अब इस वर्ग को भी मिलेगा ABY का लाभ, लेकिन सालाना देना होगा 1500रु का प्रीमियम

Sonu

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (आयुष्मान भारत योजना) के अंतर्गत, लोगों को प्रीमियम का भुगतान करना आवश्यक होता है। ताज़ा सूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि जिन व्यक्तियों की सालाना आय 3 लाख रुपये तक है। उन्हें भी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके बावजूद, इस आय वर्ग के लोगों को प्रतिवर्ष 1,500 रुपये का प्रीमियम देना होगा। 3 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लगभग 8 लाख परिवारों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। हालांकि, उन 1.80 लाख व्यक्तियों को, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है। बिना किसी प्रीमियम के योजना के लाभ का आनंद लेने का अधिकार रहेगा।

1290 अस्पतालों में मिलेगा इलाज

  • गोल्डन कार्ड से हरियाणा वासियों को 1,290 सरकारी-गैर सरकारी अस्पतालों में उपचार की अनुमति मिलेगी।
  • Ayushman Bharat Yojana के तहत, 715 सरकारी और 575 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। 
  • जिनमें विभिन्न बीमारियों का इलाज होगा।
  • यह योजना कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के साथ-साथ, 1,500 अन्य बीमारियों का भी उपचार कवर करेगी।

राज्य में 85 लाख से ज्यादा Ayushman Bharat Yojana कार्ड

  • 2011 में एक सर्वे के अनुसार, हरियाणा में 28.89 लाख लोगों के कार्ड बने थे। 
  • जबकि 2022 में चिरायु योजना के तहत 56.48 लाख लाभार्थी कार्ड बनाए गए थे। 
  • अब भी 32.22 लाख कार्ड बनाने की प्रक्रिया बाकी है। 
  • सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश भर में 1.17 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनें।

Ayushman Bharat Yojana –जानिए किस जिले में कितने लाभार्थी

जिलापात्र
महेंद्रगढ़4,05,293
भिवानी5,72,058
फ़रीदाबाद7,60,787
गुरूग्राम4,36,481
पलवल5,41,820
रोहतक4,58,936
सोनीपत6,14,980
कैथल5,83,147
झज्जर3,58,634
सिरसा6,69,954
कुरूक्षेत्र4,85,914
पंचकूला1,80,736
अंबाला4,90,705
करनाल7,64,676
जीन्द6,56,196
यमुनानगर6,09,178
फतेहाबाद5,24,050
रेवाडी3,32,057
पानीपत5,75,356
हिसार9,05,344
चरखी दादरी2,18,523
कुल1,17,60,323

Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं, इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें। खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “wdeeh.com” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है।

p>