Australia vs Sri Lanka Predicted Playing 11: पहली जीत की तलाश में ऑस्ट्रेलिया, क्या टीम में होगा बदलाव, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sonu

Australia vs Sri Lanka, Predicted Playing 11: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की आईसीसी वनडे विश्व कप में तीसरी टक्कर श्रीलंका के साथ है। ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल दो मैच खेल चुकी है और उसे दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे मैच में क्या हो सकती है प्लेइंग XI।

Australia vs Sri Lanka, Predicted Playing 11

अपने पहले दोनों मैच में हार से आहत ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका वनडे विश्व कप में सोमवार को जब एक दूसरे का सामना करेंगे तो उनका लक्ष्य एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करके जीत की राह पर लौटना होगा। यह दोनों टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा वहीं श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान से हार गई थी। पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया का खराब फील्डिंग वास्तव में हैरान करने वाला

Australia vs Sri Lanka, Predicted Playing 11: इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया का खराब फील्डिंग वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। उसकी गेंदबाजी में भी वह पैनापन नहीं दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उसके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए हैं और आलम यह है कि उसकी टीम अभी तक 200 रन की संख्या पर नहीं कर पाई है।

खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर

पहले मैच में उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने नहीं चल पाए जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने उनकी बखिया उधेड़ दी थी। खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे श्रीलंका का आक्रमण कमजोर है और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का यह सुनहरा मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर एक मैच खेल चुकी है और उसको इसका भी फायदा मिल सकता है।

इसे भी देखें :-AUS vs SL Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज में से कौन मारेगा मैदान? जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Australia vs Sri Lanka, Predicted Playing 11 -अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह अपने गेंदबाजों को रोटेट नहीं करेंगे। इसका मतलब है कि वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के साथ उतरेंगे जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम जंपा और ग्लेन मैक्सवेल पर होगी।

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम:

ऑस्ट्रेलिया:

  • पैट कमिंस (कप्तान), 
  • स्टीव स्मिथ, 
  • एलेक्स कैरी, 
  • जोश इंगलिस, 
  • सीन एबॉट, 
  • एश्टन एगर, 
  • कैमरून ग्रीन, 
  • जोश हेजलवुड, 
  • ट्रैविस हेड, 
  • मिशेल मार्श, 
  • ग्लेन मैक्सवेल, 
  • मार्कस स्टोइनिस, 
  • डेविड वार्नर, 
  • एडम ज़म्पा, 
  • मिचेल स्टार्क।
हमारे ग्रुप से जुड़ेClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

श्रीलंका की संभावित टीम:

  • कुसल मेंडिस (कप्तान),
  • चरिथ असलंका,
  • डिमुथ करुणारत्ने,
  • पाथुम निसंका,
  • सदीर समरविक्रमा,
  • चमीका करुणारत्ने,
  • धनंजय डि सिल्वा,
  • डुनिथ वेल्लालागे,
  • दुशन हेमंथा,
  • कुसल परेरा,
  • दिलशन मदुशंका,
  • कसुन रजिथा,
  • लाहिरू कुमारा,
  • महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना।

Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं ! हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें। खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “wdeeh.com” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है !